फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी

Fri, 04 Oct 2024 11:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Oct 2024 11:27 AM IST
खास बातें

मेरठ महानगर को 24 दिन गंगाजल नहीं मिलेगा। गंगाजल की आपूर्ति 10 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी। वहीं मेरठ के परतापुर थाने में भारतीय किसान यूनियन के किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी है। एक किसान थाने में ही तीन दिन से चिता पर लेटा हुआ है। 

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut people will not get Gangajal for 24 days, BKU protest continues eighth day
थाने में धरना - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:23 AM, 04-Oct-2024

मेरठ में भाकियू का धरना आठवें दिन भी जारी

भाकियू के नेतृत्व में किसानों का मोहिउद्दीनपुर और मवाना समिति के चुनाव में चल रही धांधली के विरोध में थाना परतापुर में चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बाबा दलबीर सिंह डीएम से मिलने की मांग करते रहे, मगर डीएम नहीं आए। वो रात में भी चिता पर लेटे रहे। भूख हड़ताल पर बैठे बाबा विजयपाल घोपला व अरुण मवाना का स्वास्थ्य काफी गिर गया है।

मवाना समिति के किसान पुष्पेंद्र और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी बुखार से पीड़ित हो गए। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, एसडीएम कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, एएसपी क्राइम अवनीश कुमार, एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने अनशनरत किसानों को मनाने का प्रयास किया,मगर वह नहीं माने। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर 6 अक्तूबर को संगठन का कार्यक्रम लखनऊ गन्ना भवन में होगा। इसमें मेरठ से एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। 
11:15 AM, 04-Oct-2024

West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी

मेरठ महानगर को 24 दिन गंगाजल नहीं मिलेगा। हरिद्वार में मायापुर रेगुलेटर से गंगाजल की आपूर्ति 10 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी। शहर की करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी। नगर निगम के अधिकारी अस्थायी व्यवस्था में जुट गए हैं। पाइप लाइन को जलाशय व नलकूपों से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। 

सिंचाई विभाग ने कई जिलों को पत्र भेज दिया है। मुरादनगर से दिल्ली की पेयजल की आपूर्ति, मुजफ्फरनगर के जौली गांव से मुख्य गंगनहर से अनूपशहर गंगनहर ब्रांच और मसूरी से गाजियाबाद की पेयजल की होने वाली आपूर्ति प्रभावित होगी। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने जलकल विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह और अवर अभियंता पंकज कुमार के साथ बैठक की। 

उन्होंने बताया कि गंगनहर भोला झाल से मेरठ शहर में घंटाघर स्थित टाउन हॉल, विकासपुरी, सर्किट हाउस और दिल्ली रोड पर गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था है। 31 अक्तूबर को दीपावली पर भी पेयजल संकट रहेगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed