फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bholenath's Jalabhishek is being done from the Ganges water of Gomukh

गोमुख के गंगाजल से हो रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक

Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bholenath's Jalabhishek is being done from the Ganges water of Gomukh
डाकघर में गोमुख का गंगाजल की बोतल। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास में डाकघर से मिलने वाले गोमुख के गंगाजल की मांग बढ़ गई है। 30 रुपये में मिलने वाली गंगाजल की एक बोतल रोजाना बड़ी संख्या में बिक रही हैं। कोरोना काल में सीमाओं पर सख्ती की वजह से लोग हरिद्वार और ऋषिकेश नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए डाकघर से ही गंगाजल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सावन में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। इस माह भगवान शंकर का श्रद्धालु गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। पंचामृत अभिषेक में गंगाजल मुख्य होता है, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते इस बार यूपी-उत्तराखंड राज्य की सीमाओं पर सख्ती और कांवड़ यात्रा पर रोक होने की वजह से हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए डाकघर के गोमुख के गंगाजल की मांग बढ़ गई है। 30 रुपये में 250 मिली लीटर की एक गंगाजल की बोतल डाकघर के काउंटर से मिल रही है। रोजना 60 से 70 गंगाजल की बोतल बिक रही हैं। सावन से पहले चार से पांच बोतल ही बिकती थी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष शुरू हुई थी योजना
सहारनपुर। डाकघर के सहायक मंडलीय कार्यालय में तैनात संदीप भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष हर घर गंगाजल योजना शुरू की थी। इसके तहत डाक विभाग गंगोत्री स्थित गोमुख से गंगाजल लाता है। इस गंगाजल को फिल्टर करने के 250 मिली लीटर की बोतल में पैक करते हैं। उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले में प्लांट लगा है। यहां से गंगाजल उत्तराखंड सर्किल क्षेत्र के डाकघरों में सप्लाई होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में माह बढ़ी मांग: प्रवर अधीक्षक
सहारनपुर। डाकघर प्रवर अधीक्षक नरसिंह ने बताया कि गोमुुख के गंगाजल की सावन माह में मांग बढ़ गई है। रोजना बड़ी संख्या में 250 मिली लीटर वाली बोतल बिक रही हैं। एक बोतल की कीमत 30 रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed