फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhole Baba was anointed with milk on Nag Panchami

नाग पंचमी पर भोले बाबा का दूध से किया अभिषेक

Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhole Baba was anointed with milk on Nag Panchami
सहारनपुर के देहरादून रोड़ पर नाग पंचमी पर नाग के लिये दूध रखती महिलाओं द्वारा रखा गया दूध - फोटो : SAHARANPUR
नाग पंचमी पर भोले बाबा का दूध से किया अभिषेक
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रावण मास में नागपंचमी पर शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह और शाम के समय भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया। लॉकडाउन होने की वजह से लोगों ने अपने घर के पास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।
राधा विहार स्थित औघड़दानी महादेव मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ही दूध से भोलेबाबा का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात नागेश्वर महादेव के रूप में भोलेबाबा का श्रृंगार किया और आरती उतारी। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि नाग कुंडली में केंद्रित है। शिव ही नाग स्वरूप नागेश्वर महादेव हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में नाग पंचमी महत्व अधिक है। सर्प प्रकृति का अहम हिस्सा है। वह प्रकृति के संरक्षक भी हैं। इस दौरान अरूण स्वामी, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, राजेंद्र धीमान, उमा, विभा, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर में कुछ श्रद्घालुओं ने पहुंचकर सुबह और शाम के समय शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया।

सहारनपुर में नाग पंचमी पर राधा विहार स्थित नामेश्वर मन्दिर में शिवलिंग दूध चढाते श्रद्घालु

सहारनपुर में नाग पंचमी पर राधा विहार स्थित नामेश्वर मन्दिर में शिवलिंग दूध चढाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed