फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army National General Secretary Kamal attacked

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल पर हमला

Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army National General Secretary Kamal attacked
सहारनपुर। बलिया खेड़ी ब्लॉक में कुछ बीडीसी और प्रत्याशी के साथ नामांकन पत्र लेने जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया पर दिल्ली रोड पर हमला कर दिया गया। कमल वालिया ने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों ने उन पर हमला करवाया है, जिसमें वह चोटिल भी हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन करने से रोकने की यह साजिश है। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में प्रत्याशी को पर्चा मिलने पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कमल सिंह वालिया भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों सहित बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे बलिया खेड़ी ब्लॉक में अपने प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र लेने जा रहे थे। आरोप है कि बलिया खेड़ी ब्लॉक के पास पीछे से आए कुछ अज्ञात लोगों ने हॉकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह हसनपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे और मेडिकल कराने के बाद तहरीर दी। थोड़ी देर बाद कमल वालिया के समर्थन में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दे दिया। आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख का नामांकन पत्र लेने से रोका जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह और नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने उनकी वार्ता कराई और उनके प्रत्याशी को बलिया खेड़ी ब्लॉक से पर्चा मिल गया। तब, कार्यकर्ता धरना समाप्त कर चले गए। कमल सिंह वालिया का कहना है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर उन पर हमला हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नोटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौतम, जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, प्रदीप, डॉ. विनय खुराना, अशोक कुमार, आकाश, काशी मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की करा रहे जांच : एसपी सिटी
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
भीम आर्मी ने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजा
देवबंद। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजकर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया और उनके साथियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी दीपक बौद्ध के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया बुधवार को आजाद समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी राजेश के साथ बलिया खेड़ी ब्लाक में नामांकन पत्र खरीदने गए थे। वहां मौजूद अफसरों ने सत्ता पक्ष के दबाव में नामांकनपत्र नहीं दिया। इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कमल वालिया प्रत्याशी और समर्थकों के साथ बलिया खेड़ी ब्लाक पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने कमल वालिया और उनके साथियों पर हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। ज्ञापन में हमला करने वालों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने, कमल वालिया को सुरक्षा मुहैया कराने और ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की। इसमें अमित सिंह, कर्ण सिंह, अजीत सिंह, संजय, साजिद अली, अभिषेक नौटियाल, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed