फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bharat returned to Ayodhya after Shriram not returning

‘प्रभु करि कृपा पाँवरीं दीन्हीं, सादर भरत सीस धरि लीन्हीं’

Wed, 02 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat returned to Ayodhya after Shriram not returning
जुबली पार्क रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रभु करि कृपा पांवरीं दीन्हीं, सादर भरत सीस धरि लीन्हीं। रामलीलाओं में भरत मिलाप लीला का मार्मिक मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के वापस न लौटने पर चित्रकूट से भरत सिर पर श्रीराम की खड़ाऊ रखकर अयोध्या लौट गए।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में भरत के अभिनय में कृष्णा राय, शत्रुघ्न की भूमिका में सागर कक्कड़, राम के अभिनय में नितिन वालिया ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, रवि पंवार, कमल मखीजा, बब्बर जंग गुरंग, अशोक कोहली मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर भरत मिलाप लीला में भरत के रूप में सरदार मनप्रीत सिंह, शत्रुघ्न के कृष्ण कुमार, श्रीराम के सरदार रमनधीर सिंह, लक्ष्मण के विपिन रोहिला, सीता के रूप में पूजा के अभिनय को पसंद किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अधिवक्ता पंकज शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रबंधक पुनीत सिंह, महामंत्री वरूण शर्मा, राजकुमार चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुुपर क्लब गोपालनगर नुुमाइशकैंप में पवन सेतिया ने राम, संदीप गिल्होत्रा ने लक्ष्मण, तन्नु ने सीता, क्षितिज ठकराल ने कौशल्या, विपिन बठला ने भरत, अमन कालड़ा ने शत्रुघ्न का अभिनय किया। प्रधान राकेश सूरी, नितिन खुराना, राजीव वधवा, सुधीर गुंबर, भारती पसरीचा, विपिन बजाज, सुधीर गुंबर, रजत कात्याल मौजूद रहे।
श्री आशुतोष रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर आयोजित लीला का उद्घाटन पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। राम के अभिनय में दिनेश सक्सेना, लक्ष्मण के विनय, सीता के पूजा, भरत के गौरव चानना, लक्ष्मण की भूमिका में सन्नी डाबर के संवादों को पसंद किया गया। भरत मिलाप लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, गौरव पूरी, अमित वत्ता, वैभव भाटिया, संयम चानना, ज्योति स्वरूप मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर पंकज बजाज के निर्देशन में भरत मिलाप लीला प्रभावशाली मंचन किया। भरत की भूमिका में दिपांशु तोमर, राम के रोल में हिमांशु सैनी, लक्ष्मण के गौतम बग्गा, शत्रुघ्न के अभिनय में हिंमाशु बग्गा ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान प्रधान रवि जुनेजा, संजीव शर्मा, अमित यादव, मोनू प्रशांत, मुकेश दत्ता, शिवम तोमर, प्रवीन राजपूत, डाक्टर संदीप, हनी सलूजा, मान सिंह मौजूद रहे।
श्री रामलीला कमेटी न्यू कपिल विहार में दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला हुई। महेंद्र शर्मा के निर्देशन में राम के अभिनय में सुधांशु शर्मा, लक्ष्मण के गोपाल, सीता के वासु, भरत के अक्षय वत्स, शत्रुघ्न के आवेश भारद्वाज सशक्त अभिनय किया। इस दौरान प्रधान विनोद सिंह, संरक्षक अजय शर्मा, महामंत्री विपिन शर्मा, पवन गांधी, सन्नी सैनी, शिवम, रितेश यादव, संजय रोहिला मौजूद रहे।
नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइशकैंप में भरत मिलाप की लीला में सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। राम का अभिनय बबलू चौहान, सीता का कोमल, लक्ष्मण का सारंग नारंग, भरत का सागर हुडिया, शत्रुघ्न का शुभम हुडिया, कौशल्या का मीनाक्षी, सुमित्रा का निखिल, कैकेई का रूबी, मंथरा का मेघी छाबड़ा ने अभिनय किया। इस दौरान अध्यक्ष सुभाष गंगा, महामंत्री आशु धवन, सुरजीत सिंह, लखन कालड़ा, अशोक धवन, हरिओम बजाज, नीशू शर्मा, सुमित साहनी उपस्थित रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में भरत और कैकेई के संवाद सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाई। सुशील भारद्वाज के हास्य व्यंग और सचिन नामदेव के नृत्य को खूब पसंद किया गया। जगदीश भंडारी के निर्देशन में उद्घव ने राम, अभय प्रताप ने लक्ष्मण, रूपा ने सीता, आनंद कुमार ने भरत, प्रथम वत्स ने शत्रुघ्न, विमल शर्मा ने सुमंत, भव्या ने कैकई, रानी ने कौशिल्या का अभिनय किया। इस दौरान प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, अनिल शर्मा, रमेश चंद्र छबीला, राकेश शर्मा, नवदीप मौजूद रहे।
श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में सीता हरण की लीला हुई। सीता के रूप में प्रियंका और रावण के अभिनय में राजीव के संवाद आकर्षित रहे। इस दौरान प्रधान चांद भारती, विक्की पाहवा, प्रदीप, सुभाष, अशोक, नवीन, मनजीत, राहुल मोनू मौजूद रहे।

मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में दशरथ मरण की लीला हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा और योगेंद्र राणा शामिल हुए। राम का अभिनय संजीव आर्यन, सीता का अर्पणा नेगी, भरत का सुनील, शत्रुघ्न का सचिन, केवट का राठौर, कैकई का सीमा ने किया। इस दौरान प्रधान संदीप रावत, राजकुमार त्यागी, रामा शंकर, अजय शर्मा, सत्येंद्र रावत, अमित सैनी मौजूद रहे।

आशुतोष रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार

आशुतोष रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे टीटू कॉलोनी रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार

रेलवे टीटू कॉलोनी रामलीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed