फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bharat Mata ki Jai reverberated during BJP's Tiranga Yatra

Saharanpur News: भाजपा की तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Mon, 12 Aug 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai reverberated during BJP's Tiranga Yatra
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने नेतृत्व निकाली यात्रा का मार्ग में कई जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम छह बजे मिशन कम्पाउंड स्थित खेमका सदन तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया। देशभक्ति के गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। कोर्ट रोड होते हुए यात्रा हकीकतनगर में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। वीर शहीदों की प्रतिमाओं को पूरे देश व प्रदेश में माल्यार्पण सम्मान दिया जाएगा और स्वच्छता अभियान चलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने शहीदों को सम्मान दिया है। देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले और आजादी के आंदोलन में शहादत देने वालों शहीदों के परिवारों के साथ भाजपा सरकार हर समय साथ खड़ी है। इनके परिवारों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं प्रदीप चौधरी, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक हितेश शर्मा, जसबीर मोघा, किशोर शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरक्षा रही कड़ी, जाम भी लगा
यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यात्रा के दौरान कोर्ट रोड पर कुछ देर के लिए जाम लगा, जिसे यातायात पुलिस ने सुचारू करा दिया है।

- मुस्लिम समाज के लोग भी थे शामिल, बांग्लादेश मुर्दाबाद के लगाए नारे लगाए
सहारनपुर। यात्रा में मुस्लिम समाज के लोग भी दिखाई दिए। भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के साथ मुस्लिम समाज कई लोग यात्रा में शामिल हुए। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed