फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bharat Bandh: BKU workers will jam all three highways tomorrow

भारत बंद: कल तीनों हाईवे जाम करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 06 Dec 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: BKU workers will jam all three highways tomorrow
सपा, रालोद सहित अन्य संगठनों का भारत बंद को पूरा समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को लेकर भाकियू सहित अन्य संगठनों ने कमर कस ली है। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता जनपद के तीनों हाईवे को जाम करेंगे। अंबाला-देहरादून हाईवे को शाहजहांपुर (सरसावा), मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे को नागल और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को रामपुर मनिहारान में जाम लगाया जाएगा। सपा, रालोद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी भारत बंद में भागेदारी करेंगे। चक्का जाम पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
तीनों नये कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के एलान के बाद से ही सपा, रालोद सहित अन्य संगठनों ने इनके पक्ष में लामबंद होना शुरू कर दिया। सपा और रालोद कार्यकर्ता अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर भारत बंद में सक्रिय भागेदारी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर नागल में लगने वाले जाम का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रोड पर रामपुर मनिहारान में चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में किसान जाम लगाएंगे। अंबाला-देहरादून रोड पर शाहजहांपुर में चौधरी अशोक कुमार और चौधरी मेवाराम के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को सभी कस्बों में भारत बंद का माइक द्वारा प्रचार करेंगे। भाकियू के अलावा अन्य किसान संगठन भी भारत बंद की तैयारी में जुटे हैं। सभी अपने अपने तरीकों से भारत बंद में भागेदारी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि भारत बंद के तहत जनपद में तीनों हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी पूरी कर ली गई है। आठ दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक जाम लगाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता भारत बंद में सक्रिय भागेदारी करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा सपा किसान संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद के पूर्णतया साथ है। इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम लाखनौर में हुई भाकियू की बैठक में मंडल महासचिव अरुण राणा और महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने कहा भारत बंद की सफलता देश के किसानों के भविष्य के साथ जुड़ी है। इसलिए सभी किसानों को इसमें बडे़ स्तर पर भागेदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन पूर्णतया अहिंसक है। उन्होंने आशंका जताई कि आंदोलन को कुचलने के लिए असामाजिक तत्वों को इसमें घुसाया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों और पेट्रोल पंप स्वामियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता अरविंद चौधरी ने की। संचालन शिवम दैदनोर ने किया। इसमें नरेंद्र, अजनीश, रविंद्र, प्रदीप प्रधान, अमित, कपिल, नीतू, सुरेश सैनी, हर्षित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed