{"_id":"6310f558cf3efa38917d1ad7","slug":"bhanu-and-arun-came-first-in-the-block-level-running-competition-saharanpur-news-mrt6034483177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भानू और अरुण आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भानू और अरुण आए प्रथम
विज्ञापन
साढौली कदीम में वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती टीम
- फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पब्लिक इंटर कॉलेज साढ़ौली कदीम में युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबाल व कबड्डी खेल को शामिल किया गया।
प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़ में भानू चौहान ने प्रथम व अरुण कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में हथौली की टीम में शामिल हर्ष सैनी, शेखर राणा, अर्जुन सिंह, मोहित कुमार, संदीप कुमार, आयुश ने प्रथम स्थान व साढ़ौली भूढ़ की टीम में शामिल रोहित कुमार, अंकुर, प्रघिंस, दीपक, आशीष, सागर व मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती के खिलाड़ियों को खेल में शामिल नहीं किए जाने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। किसी भी खेल में बालिकाओं को शामिल न किये जाने के चलते बालिकाओं ने खेल प्रतियोगिता को निरस्त कर पुन: दोबारा कराने की मांग की है।
प्रतियोगिता में सूचना के अभाव में कम ही प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिल पाया। उधर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी साढ़ौली कदीम संदीप मलिक का कहना है कि उन्हें भी खेल प्रतियोगिता कराने के हाल ही में आदेश मिले, जिसके चलते ब्लॉक के कुछ गांवों तक सूचना पहुंचने का अभाव रह सकता है। उन्होंने फोन से अधिकतर गांवों में सूचना करने का प्रयास किया था।