फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu's delegation met DM

डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 24 Dec 2020 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu's delegation met DM
कलेक्ट्रेट परिसर में नारे बाजी कर डीएम से मिलने जाते भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने के लिए अधिगृहित की गई जमीन का एक समान मुआवजा दिलाने आदि की मांग को लेकर भाकियू का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिला। उन्होंने शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तत्काल कराने की मांग की।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी से मिले भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि कॉरिडोर के लिए अधिगृहित की गई भूमि का किसानों को असमान्य मुआवजा दिया गया है। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि लाखनौर गांव के किसानों को जो मुआवजा दिया गया है उसमें काफी अंतर है। किसानों को एकसमान मुआवजा दिलाया जाए। बकाया भुगतान के मामले में बजाज शुगर मिल जनपद में सबसे पीछे चल रही है। उन्होंने तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भुगतान में कोताही बरतने वाली शुगर मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, अमित मुखिया, मनोज, प्रदीप शर्मा, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed