फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakoyu's rail stop movement today, police-administration alert

भाकियू का रेल रोको आंदोलन आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bhakoyu's rail stop movement today, police-administration alert
भाकियू का रेल रोको आंदोलन आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन होगा। भाकियू कार्यकर्ता टपरी जंक्शन पर रेल रोकेंगे और यात्रियों को चाय व पानी का वितरण करके आंदोलन के लिए समर्थन मांगेंगे। वहीं, भाकियू बेदी के कार्यकर्ता सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोकेंगे। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने देवबंद में रेल रोकने की योजना बनाई है।
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन के लिए पिछले कई दिनों से जनपद के गांवों में संपर्क कर किसानों से शामिल होने का आह्वान किया। वहीं, जिले के कार्यकर्ता बुधवार को मुजफ्फरनगर के सिसौली में हुई पंचायत में भी शामिल हुए, जिसमें दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भागीदारी बढ़ाने पर मंथन किया गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक टपरी जंक्शन पर रेल रोकी जाएगी। ट्रेन में सवार यात्रियों को चाय-पानी, बिस्कुट और हलवा बांटा जाएगा। साथ ही यात्रियों को नए कृषि कानूनों के नुकसानों की जानकारी देते हुए किसान आंदोलन के लिए समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, भाकियू (बेदी) ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की तैयारी की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे माधवनगर कार्यालय पर एकत्र हों, वहां से चलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। इसके अलावा पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने देवबंद में रेल रोकने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात रहेगी आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस
रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक तरफ रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे तो स्थानीय पुलिस भी रहेगी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा ने रेल रोको आंदोलन को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान गुजरेंगी चार ट्रेन
दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच सहारनपुर स्टेशन और टपरी जंक्शन से चार ट्रेनों का आवागमन रहेगा। इनमें श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर निकलेगी। देहरादून-मुंबई एक्सप्रेस टपरी जंक्शन से होकर जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस और पाटलीपुत्र - चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस भी टपरी जंक्शन से होकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अंबाला की तरफ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed