फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu workers raised their voice against the irregularities in consolidation and fake pesticides.

Saharanpur News: चकबंदी में धांधली और नकली कीटनाशक को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 10 Apr 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers raised their voice against the irregularities in consolidation and fake pesticides.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नकुड़। रामपुर मनिहारान। भाकियू (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया। छुट्टा गोवंश को गोशाला भिजवाने, गन्ना भुगतान कराने, चकबंदी में धांधली और नकली कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
नकुड़ में किसान मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। अशोक कुमार ने डाल्लामाजरा उर्फ डाल्लेवाला में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई किसानों को उनके सही नंबर (चक) नहीं मिलने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी की विसंगतियों को शीघ्र दूर कर कागजात जमा कराने तथा गेहूं की कटाई का सीजन होने के कारण फिलहाल चकबंदी की कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाई जाए ताकि किसान अपनी फसल सुचारु रूप से काट सकें। उन्होंने बाजार में बिक रही नकली कीटनाशक दवाइयों पर अंकुश तथा मुस्तरका खातों में दर्ज त्रुटियों को भी जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की। चौधरी मेवाराम, प्रदीप चौधरी, संजय चौधरी, इदरीश अहमद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को दिए ज्ञापन में गन्ने का भुगतान जल्द कराने, किसानों की बिजली फ्री करने तथा आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। हाईवे निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू तथा किसानों का ऋण माफ करने की मांग उठाई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी गालिब प्रधान, पुनीत चौधरी, कुशल पाल, नाथीराम, मुस्तकीम, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed