फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu will make Chamarikheda toll free from today

भाकियू आज से चमारीखेड़ा टोल मुक्त करेगी

Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will make Chamarikheda toll free from today
छुटमलपुर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में सात माह से गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता बुधवार से अनिश्चित काल तक के लिए चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर धरना देकर उसे सभी वाहनों के लिए फ्री कराएंगे। उक्त आशय का निर्णय यूनियन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

संत नगर स्थित भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह कांबोज के निवास पर आहूत बैठक में युवा विंग के जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि सात माह से किसान गाजीपुर, टीकरी और सिंधु बार्डर पर लगातार धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यूनियन कार्यकर्ता बुधवार की सुबह दस बजे से छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए टोल को सभी वाहनों के लिए फ्री कराएंगे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह कांबोज ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। बैठक में तय किया गया कि टोल फ्री और धरना कार्यक्रम अजय कांबोज और डॉ. राजबीर कांबोज की अगुवाई में किया जाएगा। इस दौरान चौ जिले सिंह, प्रशांत कांबोज, सोविंद्र कांबोज, बबली कांबोज, डा रणधीर सैनी, विक्रम राठौर, अनीश गौड़, मंसूर अहमद, श्याम सिंह, अरविंद कांबोज आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed