{"_id":"61c6094395337e6a79295fa0","slug":"bhakiyu-tomar-will-stage-an-indefinite-strike-at-mirpur-gate-from-december-26-saharanpur-news-mrt570554873","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिसंबर से मीरपुर फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना देगी भाकियू तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिसंबर से मीरपुर फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना देगी भाकियू तोमर
विज्ञापन
भाकियू तोमर पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 दिसंबर से मीरपुर फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना देगी भाकियू तोमर
नागल (सहारनपुर)। भाकियू तोमर के नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता विफल होने के बाद यूनियन नेताओं ने 26 दिसंबर से मीरपुर रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है।
बता दें कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह के नेतृत्व में 13 नवंबर से मीरपुर रेलवे फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन किसान अपनी समस्याओं का निस्तारण चाहते थे। 29 नवंबर को एसडीएम देवबंद दीपक कुमार एवं सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी किसानों के बीच पहुंचे थे और 25 दिसंबर तक सभी समस्याओं का हल कराने का आश्वासन देते हुए धरना खत्म करा दिया था। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह का कहना है कि अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। न ही पैमाइश के नाम पर एक किसान से रिश्वत लेने वाले आरोपी लेखपाल को निलंबित किया गया है। उन्होंने नागल पहुंचे एसडीएम को दो टूक कहा कि 26 दिसंबर से दोबारा अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।
इस दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र सिंह, सेतु निगम के एई विजय सिंह, लेखपाल गोविंद सिंह, किसान मेनपाल सिंह, विजेंद्र उर्फ काला, राव अशफाक, अर्जुन वालिया आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अफसरों को समस्या के निदान के लिए लिखित में संस्तुति भेज रखी है, लेकिन इन्हें पूरा होने में अभी कुछ समय लगेगा।