{"_id":"610ada0a8ebc3ec38b5e854c","slug":"bhakiyu-staged-a-sit-in-on-the-banks-of-yamuna-river-in-mahmudpur-nagli-jodi-saharanpur-news-mrt5504824128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने महमूदपुर नगली जोड़ियों में यमुना नदी किनारे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने महमूदपुर नगली जोड़ियों में यमुना नदी किनारे दिया धरना
विज्ञापन
भाकियू के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट। बूढ़ी यमुना नदी पर पुल , 18 साल से टूटी सड़क के निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भाकियू ने महमूदपुर नगली जोड़ियो में यमुना नदी किनारे धरना दिया। इस संबंध में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
धरना स्थल पर भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा यमुना खादर क्षेत्र के लोग जन सुविधाओं को तरस रहे, लेकिन सरकार का क्षेत्र की तरफ कोई ध्यान नहीं है। जनप्रतिनिधि भी चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आते हैं। इसके बाद इस तरफ रुख नहीं करते हैं। तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा ने कहा कॉलेज, अस्पताल, शुद्ध पेयजल, सड़क व पुल आदि न होने से क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा अगर सरकार ने 10 अगस्त तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो स्थानीय ग्रामीण भाकियू के बैनर तले आंदोलन करेंगे।
सूचना मिलते ही धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार भोपाल सिंह को एसडीएम के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, इसमें जोड़ियो गांव के पास 15 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बूढ़ी यमुना नदी पर पुल और रायेपुर से अलाउद्दीनपुर तक 18 साल से टूटी पड़ी सड़क के निर्माण, क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, अस्पताल व शुद्ध पेयजल के लिए पेयजल परियोजना की स्थापना कराने की मांग की गई। धरनास्थल पर मास्टर रघुवीर सिंह, अनुज कश्यप, मो. साजिद रावत, सुरेंद्र कांबोज, मनोज कुमार आदि भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।