फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu protested at Daya Sugar Mill

भाकियू ने दया शुगर मिल पर दिया धरना

Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested at Daya Sugar Mill
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दया शुगर मिल पर धरना दिया। मिल प्रबंधन के 15 जुलाई तक भुगतान का आश्वासन देने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर दया शुगर मिल प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंचे। जहां उन्होंने धरना दिया। तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि एक माह पूर्व मिल प्रबंधन ने फरवरी 2021 तक का भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों का भुगतान नहीं किया है। भाकियू नेता अनूप सिंह ने कहा कि दया शुगर मिल प्रबंधन लगातार किसानों का शोषण कर रहा है। कोरोना काल में किसानों ने सरकार की जीडीपी नहीं गिरने दी आज वही किसान अपने पैसे के लिये धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। शाम तक चले धरने के दौरान मिल प्रबंधन ने 15 जुलाई तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। आंदोलनकारी किसानों ने कहा यदि भुगतान नहीं हुआ तो वे 16 जुलाई से फिर से धरने पर बैठ जाएंगे। धरने में डॉ. नरेश यादव, निर्भय चौधरी, जिले सिंह, सूरजपाल, अब्दुल रहीम, नासिर, गौरव, रणवीर यादव, भूरा, पदम, कल्लू, अंकुश, दुष्यंत, ओमबीर, मान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed