{"_id":"68190d02431277de1f08eef7","slug":"bhakiyu-lokshakti-workers-demonstrated-at-the-toll-plaza-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-148755-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने किया टोल प्लाजा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने किया टोल प्लाजा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
छुटमलपुर। संगठन के एक पदाधिकारी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने सोना सैयद मजरा टोल प्लाजा पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सोमवार दोपहर भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल पर तैनात कर्मचारी आए दिन किसानों के साथ बदसलूकी करते हैं, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पदाधिकारियों के साथ कर्मचारी झगड़े पर उतर आते हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राहुल खारी ने कहा कि टोल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि यहां से गुजरने वाले यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। सूचना पर फतेहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी टोल प्रबंधन को ज्ञापन देकर वापस लौट गए। इस दौरान नवाब अली, शिवकुमार चौहान, गुलशेर त्यागी, सोनी राणा, राजेश कश्यप, शिवम त्यागी, दुष्यंत चौधरी, दिलनवाज, जगराम आदि मौजूद रहे।
उधर, टोल प्रबंधक राजन तिवारी ने बताया कि अभद्र व्यवहार के आरोप गलत हैं। किसान नेता बिना टोल दिए निकलना चाहते हैं, जबकि टोल माफी सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है।