{"_id":"68c1c5cabc88a511b603b709","slug":"bhakiyu-apbhakiyu-apolitical-demanded-reduction-in-interest-on-committeesn-committees-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-158333-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाकियू अराजनैतिक ने की समितियों पर ब्याज कम करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाकियू अराजनैतिक ने की समितियों पर ब्याज कम करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील के प्रांगण में मासिक बैठक में समस्याें पर चर्चा की। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। सरकारी समितियों में डीएपी खाद एवं यूरिया खाद, सरकारी समितियों में सात प्रतिशत ब्याज की जगह पर चार फीसदी ब्याज लेने की मांग की गई। बताया कि गांव सहजवा में विद्युत निगम ने पेड़ों के बीच से लाइन निकाल रखी है। तेज हवा के चलते बिजली काट दी जाती है। इससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है। गांव में तीन साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। इस दौरान चंदपाल सिंह, कुलबीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
कॉलेज पर लगाया अधिक फीस वसूली का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध फीस वसूली की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने शिकायती पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। बताया कि शासनादेश के अनुसार महाविद्यालय में सामान्य वर्ग के मुकाबले अनुसूचित वर्ग के छात्रों से फीस कम लेने का आदेश है। जेवी जैन कॉलेज में अनुसूचित वर्ग के छात्रों की फीस ऑनलाइन तो कम दिखाई गई है। आरोप लगाया कि छात्र जब कॉलेज में प्रवेश लेने पहुंचते हैं तो अनुसूचित वर्ग से सामान्य वर्ग के समान फीस ली जा रही है। ऑनलाइन और ऑफ लाइन फीस में करीब 500 से 800 रुपये का अंतर है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मोहित, रजत, विशाल, अंकुर, नीतू, अरमान, संजीव, सागर, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -
कंपनी के वेयरहाउस को बंद कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गिल कॉलोनी के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थन पत्र दिया है। बताया कि कॉलोनी में एक कर्मिशियल कंपनी का ऑफिस है। इसके चलते निवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी रिहायशी है। मोहल्ले के ही निवासियों ने तीन मंजिला इमारत बनाई है। आरोप लगाया कि इमारत का नक्शा भी पास नहीं है। न ही पार्किंग छोड़ी गई है। आरोप लगाया कि सड़क पर खड़े कंपनी के डिलीवरी बाॅय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। पुलिस ने भी वेयरहाउस को बंद करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक वेयरहाउस को बंद नहीं किया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर उमेश शर्मा, सुनील जैन, सचिन, गौरव कपिल पार्षद, शुभम पाल आदि मौजूद रहे।