{"_id":"63f3b57a7c9d26dd87007db9","slug":"bhagwanpur-road-will-remain-closed-till-march-31-for-the-construction-of-reception-gate-saharanpur-news-c-14-1-125797-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: स्वागत द्वार के निर्माण के लिए 31 मार्च तक बंद रहेगा भगवानपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: स्वागत द्वार के निर्माण के लिए 31 मार्च तक बंद रहेगा भगवानपुर मार्ग
Mon, 20 Feb 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
भगवानपुर मार्ग पर यूपी की सीमा में बनाया जा रहा स्वागत द्वार
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गागलहेड़ी- भगवानपुर मार्ग पर यूपी की सीमा पर बन रहे स्वागत द्वार के निर्माण को लेकर मार्ग सभी वाहनों के लिए बुधवार से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।
बता दें कि यूपी-उत्तराखंड सीमा पर काली नदी चौकी के समीप यूपी में प्रवेश पर भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्वागत द्वार 65 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। स्वागत द्वार को भव्य बनाने के लिए इस पर लाइटिंग व पेंटिंग भी की जाएगी। स्वागत द्वार पर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। अब इस द्वार के ऊपर लिंटर डालने का कार्य शेष है। इसके लिए गागलहेड़ी- भगवानपुर मार्ग को बंद किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए 38 दिन तक मार्ग को सभी वाहनों के लिए बंद किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि यूपी उत्तराखंड की सीमा पर बन रहे स्वागत द्वार के निर्माण कार्य को लेकर भगवानपुर मार्ग बुधवार से 31 मार्च तक बंद किया जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड राज्य से आने वाले यात्रियों को अब वाया छुटमलपुर होकर आना पड़ेगा। थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। संवाद