फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bell out cafe was built by giving a new look to the canteen

कैंटीन को नया लुक देकर बनाया बेल आऊट कैफे

Tue, 12 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bell out cafe was built by giving a new look to the canteen
पुलिस लाइन में बनाया गया बेल आउट कैफे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस लाइन स्थित कैंटीन को नया लुक देकर बेल आउट कैफे बनाया गया है, जिसका आईजी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने उद्घाटन किया है। यह कैफे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात आईजी ने पुलिस लाइन पहुंचकर बेल आउट कैफे का उद्घाटन किया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एएसपी प्रीति यादव की देखरेख में बेल आउट नाम का कैफे रचनात्मक रूप से डिजाइन किया है। पूर्व से बनी पुरानी कैंटीन को नए आधुनिक पुलिस कैफे में परिवर्तित किया गया है। कैफे पुलिस और आमजन के लिए है। इस कैफे में मिलने वाली चीजों के दाम बाजार के दामों से कम होंगे। पुलिस कर्मियों को आईडी पर 250 रुपये के न्यूनतम डाइनिंग ऑर्डर पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ कैफे में भोजन कर सकेंगे। यहां पर पार्टी भी आयोजित हो पाएगी। बच्चों के लिए पार्टी हॉल और किट्टी लॉन की व्यवस्था की गई है। कैफे में एक दीवार बनाई गई है, जिस पर पुलिस के बारे में लोगों की भावनाओं को चित्रित किया गया है। यह विचार पुलिस और जनता के बीच पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर कर सकेंगे। सभी रंगों में एक निश्चित ऊर्जा होती है। इसलिए यहां पर लगभग सभी रंगों का उपयोग किया है। कैफे पूर्ण शाकाहारी है। इस रचनात्मक स्थान को सुसज्जित करने के लिए वेस्ट सामग्री भी उपयोग किया गया है।

पुलिस लाइन में बनाया गया बेलआउट कैफे

पुलिस लाइन में बनाया गया बेलआउट कैफे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed