फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Behat tops in linking voter ID card with Aadhaar

आधार लिंक में बेहट अव्वल, सहारनपुर नगर फिसडडी

Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Behat tops in linking voter ID card with Aadhaar
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार नंबर से मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का अभियान चल रहा है। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर यह कार्य जोरों से चल रहा है। अब तक आधार से लिंक कराने में बेहट विधानसभा सीट के मतदाता अव्वल साबित हुए हैं, जबकि सबसे पीछे सहारनपुर नगर विधानसभा सीट के मतदाता हैं। चार और 25 सितंबर को इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक कराने का कार्य चल रहा है। इसमें अब तक बेहट विधानसभा क्षेत्र के 117638 मतदाता आधार से लिंक करा चुके हैं। दूसरे नंबर पर गंगोह, तीसरे पर नकुड़, चौथे पर सहारनपुर और पांचवें नंबर पर रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। आधार से लिंक कराने के मामले में देवबंद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता छठे और सहारनपुर नगर के मतदाता सातवें स्थान पर हैं। इसके लिए बीएलओ मतदेय स्थलों पर मतदाताओं से उनके आधार नंबर एकत्र कर रहे हैं, साथ ही वे पहचान पत्र की गड़बड़ी दूर करने से लेकर नए मतदाता बनाने के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-- वर्जन --
चार और 25 सितंबर को लगेंगे विशेष शिविर
मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक कराने के लिए चार और 25 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 31 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करना है। वोटर कार्ड से आधार लिंक कराने का कार्य ऐच्छिक है। इसके चलते ही यह अभियान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। --- हरि कृष्ण शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- जनपद में मतदाताओं के आधार लिंक की स्थिति --
विधानसभा क्षेत्र आधार लिंक मतदाता
बेहट 117638
नकुड़ 80799
सहारनपुर नगर 43767
सहारनपुर 74527
देवबंद 47338
रामपुर मनिहारान 55842
गंगोह 82196
------------
(नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed