फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Behat Police Accused of Administering 'Third Degree' to Farmer; Complaint Filed

Saharanpur News: बेहट पुलिस पर किसान को थर्ड डिग्री देने का आरोप, शिकायत

Sat, 18 Apr 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Behat Police Accused of Administering 'Third Degree' to Farmer; Complaint Filed
मिर्जापुर। थाना बेहट पुलिस पर किसान को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान की पत्नी ने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बेहट क्षेत्र के गांव अब्दुल्लाहपुर निवासी शिवकुमार ने करीब छह माह पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव हिन्दुवाला निवासी किसान आरिफ के खिलाफ सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरिफ की पत्नी मोमिना का कहना है कि उनके पति का इस हादसे से कोई संबंध नहीं है और उन्हें झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मामले की जांच के नाम पर पुलिस लगातार उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उनके पति ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले रखा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छह अप्रैल की रात बेहट पुलिस ने आरिफ को उसके घर से उठाकर कोतवाली ले गई, जहां उसके साथ थर्ड डिग्री दी गई। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन पुलिस ने उसे ग्रामीणों के हवाले कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस संबंध में कार्यवाहक सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि इस मामले की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed