फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beginning of the new year by worshiping the account

व्यापारिक नववर्ष पर व्यापारियों ने किया सामूहिक बहीखाता पूजन

Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Beginning of the new year by worshiping the account
सहारनपुर/देवबंद। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से व्यापारिक नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सामूहिक बहीखाता पूजन किया। व्यापारियों ने बही खातों को तिलक कर विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंडित गुलशन पराशर और मोहित पराशर ने व्यापारियों का सामूहिक बहीखाता पूजन कराया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों को मिलावट और टैक्स चोरी जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से ही व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी व्यापारिक वित्त वर्ष के प्रथम दिन व्यापार मंडल की आचार संहिता का पालन करने का सामूहिक संकल्प लें। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री आरके मल्होत्रा, राजकुमार विज, गुलशन अनेजा, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लांबा, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, नीरज जैन, सुरेश सलूजा, डीके गुप्ता, सुधीर मिगलानी, संजय गुप्ता, भरत मिगलानी, प्रदीप चौहान, मनन राजपाल, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, देवबंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हिंदू नववर्ष 2022-23 का शुभारंभ बही खातों के पूजन से किया गया। इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब नया वर्ष खुशहाली लेकर आएगा जिससे व्यापार बढ़ेगा। सिंघल ने बताया कि 13 अप्रैल को लखनऊ में व्यापारियों का महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस मौके पर नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री वरयाम खान, सतवीर चौधरी, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, रवींद्र चौधरी, अमित तायल, संजय चावला, राजन छाबड़ा, देवीदयाल गर्ग, विजय गिरिधर, मनोज गर्ग, विपिन त्यागी व देवीदयाल शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed