फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beginning of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra

मंगल कलश यात्रा निकाल किया श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beginning of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra
हनुमान मंदिर कल्याण समिति परिवार की नवीन नगर से निकली मंगल कलश यात्रा में शमिल कलश लिये महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन रविवार को श्री हनुमान मंदिर कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा 28 मई तक चलेगी।
रविवार को नवीन नगर स्थित हनुमान मंदिर से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया व पार्षद नरेश रावत ने फीता काटकर किया। मंगल कलश यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर भक्तगण चल रहे थे। उनके पीछे पीले वस्त्रों में सिर पर मंगल कलश रखकर महिलाएं चल रही थीं। रथ पर सवार गीता व्यास मनीषी महंत दुर्गा गिरी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कलश यात्रा नवीन नगर स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मेन रोड नवीनगर, सोफिया गर्ल्स स्कूल, गढ़वाल सभा, शिव मंदिर होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान राधा ध्यानी, गिरीश ध्यानी, सतीश धीमान, रेखा धीमान, रमेश, शशि, राजेन्द्र कुमार, रीना, नरेश कुमार, करुणा, रेखा बिष्ट, ुशकुंतला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed