फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Before taking the seven vows, the first wife stopped the marriage and held the baraat hostage

Saharanpur News: सात फेरे से पहले पहली पत्नी ने रुकवाई शादी, बरात को बंधक बनाया

Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Before taking the seven vows, the first wife stopped the marriage and held the baraat hostage
बड़गांव। धोखा देकर दूसरा विवाह करना दूल्हे को महंगा पड़ गया। फेरों की रस्म से ठीक पहले एक प्रेमिका ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा कर विवाह समारोह में हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साए लड़की पक्ष ने बरात को एक कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने लाकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मामला बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का है। यहां निवासी एक व्यक्ति की बेटी की सोमवार को असंध (हरियाणा) के रहाड़ा गांव से बरात आई हुई थी। सुबह से विवाह समारोह में खुशी का माहौल था। शाम करीब पांच बजे जयमाला के बाद फेरों की रस्म से पहले विवाह समारोह में पहुंची रोहतक निवासी अंजली चौहान दूल्हे मोहित पुत्र धीरा को अपना पति होने का दावा करने लगी। दूल्हे को शादीशुदा बताकर विवाह रोकने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। युवती के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे सहित बरात को एक मकान में बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व कथित पत्नी को थाने लाकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उधर, बारात में आए करीब 15-20 लोग अभी गांव में ही बैठे हुए है। इधर दुल्हन पक्ष दहेज में दिए सामान को वापस लाने की मांग पर अड़ा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed