फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   B.Ed entrance exam today at 13 centers in the district

Saharanpur News: जनपद में 13 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam today at 13 centers in the district
सहारनपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा आज जनपद के 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा कराई जा रही है, जो दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 6,174 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। सभी परीक्षा केंद्र महानगर में हैं। अभ्यर्थी को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी। मूल प्रति विश्वविद्यालय के लिए, दूसरी प्रति कोषागार के लिए तथा तीसरी प्रति अभ्यर्थी के लिए रहेगी। परीक्षा के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक एवं प्रश्न पुस्तिका में सभी विवरण व उत्तर, केवल काले बाल प्वाइंट पैन से लिखने होंगे।
विज्ञापन


इनको बनाया परीक्षा केंद्र


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जेवी जैन कॉलेज में ए और बी ब्लॉक दो केंद्र रहेंगे। इसके अलावा केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज गिल कॉलोनी, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहड अड्डा, गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड सहारनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड, एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed