फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be careful, rain increases the risk of fungal infection

रहें सावधान, बारिश से बढ़ा फंगल इंफेक्शन का खतरा

Wed, 12 Oct 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Be careful, rain increases the risk of fungal infection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बारिश से त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। गंदे पानी की चपेट में आने से हाथ-पैर में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में फंगल इंफेक्शन के 80 से 90 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनके अतिरिक्त अन्य मामले खुजली और चकते पड़ने के हैं।
मौसम बदला तो बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बुखार ने लोगों को पहले से ही जकड़ रखा है। अब बारिश होने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। एसबीडी जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को है। ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीज त्वचा रोग संबंधी आ रहे हैं। इनमें 80 से 90 मरीज फंगल इंफेक्शन के होते हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि फंगल इंफेक्शन ऐसे मौसम में तेजी से फैलता है। इस बीमारी से बचने के लिए सफाई बेहद जरूरी है। शरीर के पूरा सूखने के बाद ही कोई कपड़ा पहनें। फंगल इंफेक्शन के अतिरिक्त एलर्जी, शरीर में लाल चकते पड़ने के भी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये हैं लक्षण
-त्वचा पर जलन या खुजली होना
-त्वचा पर लाल चकते दिखाई देेना
-त्वचा में सूजन आना
-त्वचा पर दाने निकलना
-जख्म जैसे दाद होना
-त्वचा का लाल हो जाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed