फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be careful, mosquitoes start to flourish in the changing weather

Saharanpur News: बरतें सावधानी, बदलते मौसम में पनपने लगे मच्छर

Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Be careful, mosquitoes start to flourish in the changing weather
सहारनपुर। सुबह और रात में ठंडी हवा चलने के बीच दिन में तेज धूप निकलने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रात में मच्छर काट रहे हैं। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, मांसपेशियों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है और मच्छर के काटने से बीमारियां भी तेजी से फैलने लगती हैं। इससे लोग मलेरिया और डेंगू से पीड़ित होने लगते हैं। इसके अलावा भी इनके काटने से कई तरह के इंफेक्शन होते हैं। फरवरी के शुरू होते ही मौसम में खासा बदलाव आया। आए दिन तेज धूप निकल रही है। अब सुबह और रात की सर्दी रह गई।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से मच्छरों ने रात में डंक मारना शुरू कर दिया है। इसी वजह से अस्पतालों में भी एकाएक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। पिछले साल डेंगू का प्रकोप कम रहा था। इस बार जल्दी गर्मी की दस्तक से डेंगू के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed