{"_id":"6266dc3cddb7ed6a315b0d74","slug":"be-aware-of-social-media-do-not-make-friends-with-unknown-people-saharanpur-news-mrt5860222145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया को लेकर रहे सजग, अनजान लोगों से ना करें दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया को लेकर रहे सजग, अनजान लोगों से ना करें दोस्ती
विज्ञापन
छात्रा चाहत
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद रिजवान अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग अत्यंत सावधानी से करें। छात्राएं अनजान लोगों से दोस्ती न करें। वे अपनी परेशानी बताएं, किसी भी मदद के लिए पुलिस हर समय तैयार है।
गांव फतेहपुर कलां स्थित भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला मुख्य अतिथि सीओ मो. रिजवान अहमद ने छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप किसी भी प्लेटफार्म पर अपना प्रोफाइल सार्वजनिक न करें। कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य अपराधियों की धरपकड़ करते हुए शांति व्यवस्था कायम करना है। भारत की आबादी 132 करोड़ है, इतने बड़े समाज में अपराध को रोकना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है परंतु आप सब के सहयोग से यह सब आसानी से हो सकता है। अपनी कोई भी बात बताने में संकोच न करें और पुलिस से मदद लें। उन्होंने कहा कि अब पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जनता के सहयोग अपेक्षित है।
कोतवाली प्रभारी बेहट बृजेश पांडे ने कहा सभी छात्राएं 112 नंबर नोट कर लें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर इसको डायल करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी कॉल कर मदद ले सकती हैं। पुलिस चंद मिनटोें में ही आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के थानों और पुलिस अधिकारियों, स्कूल अध्यापकों और अभिभावकों के नंबर जरूर याद रखें, किसी भी परेशानी की स्थिति में कॉल करते ही पुलिस मदद करेगी।
विज्ञापन
डरे नहीं, हिम्मत रखे
विद्यालय प्रधानाचार्य अरुणा चौहान ने कहा की गलती किसी से भी हो सकती है अपने को अपराध बोध से ग्रसित ने करें। हिम्मत से काम लें, यदि कोई गलती हुई है तो तुरंत शिक्षक अभिभावक और पुलिस को जानकारी दें और डरे नहीं।
विद्यालय प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने कहा कि भारत वह देश है जहां महिलाएं हर कार्य क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कार्य कर रही है। इसलिए वह किसी से भी डरे नहीं। अपने साथ हुई किसी भी अप्रिय घटना को छुपाए नहीं। अपने परिजनों या पुलिस को तुरंत जानकारी दे।
वंशिका
सवाल- मोबाइल फोन पर अनजान कॉल द्वारा लालच दिया जाता है तो क्या करें?
सीओ- हमें किसी भी तरह के लालच में नहीं आना चाहिए। कोई भी जानकारी देने से बचें। बैंक से कोई भी इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती है।
साक्षी
सवाल- सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं के मन में अभी भी संकोच है समाधान बताइए?
सीओ- आने वाले समय में बहुत सारी परिस्थितियां बदलने वाली है और बदल रही हैं। बड़े होने पर बहुत बदलाव हो जाएगा किसी भी तरह का संकोच न करें। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है।
टीना
सवाल- यदि हमें अचानक आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़े तो सुरक्षा की दृष्टि से मन में एक भय रहता है।
सीओ- मन में एक भय रहता है कि हमारे साथ किसी गलत कार्य की पुनरावृत्ति ना हो परंतु बाहर निकलते समय हिम्मत रखें कोई भी गलत कार्य की जानकारी महिला हेल्पलाइन नंबर या 112 नंबर पर दे।
इशिका
सवाल- यदि आगजनी, लूटपाट या अन्य दुर्घटना होने पर क्या करना चाहिए?
सीओ- सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल करें इस नंबर को नोट कर ले 15 या 20 मिनट में पुलिस आपके पास पहुंच जाएगी।
केशवी
सवाल- आईपीएस बनने के लिए क्या करना चाहिए?
सीओ- सिविल सर्विस की तैयारी के लिए विस्तृत जानकारी हासिल कर कड़ी मेहनत करें। अनुशासन के साथ पूरी ईमानदारी से तैयारी करें कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है।
चाहत
सवाल- सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का कार्य अच्छा है परंतु हमें संकोच रहता है की पक्षपात तो नहीं हो रहा है।
सीओ- वास्तव में पुलिस पक्षपात नहीं करती है। टीवी में देखकर आपके दिमाग में ऐसी बातें आती है। पुलिस कभी गलत नहीं करती है।

वैष्णवी- फोटो : SAHARANPUR

कैशवी- फोटो : SAHARANPUR

इशिका- फोटो : SAHARANPUR

टीना- फोटो : SAHARANPUR

साक्षी- फोटो : SAHARANPUR

वंशिका- फोटो : SAHARANPUR

सीओ मो रिजवान अहमद- फोटो : SAHARANPUR

विद्यालय प्रबंधक राजकुमार शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

प्रधानाचार्या अरुणा चौहान- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस की पाठशाला में मंचासीन सीओ और अन्य- फोटो : SAHARANPUR