चिलकाना। खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ने गांव गाजदीनपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय, प्रस्तावित सीसी रोड तथा नालों का निरीक्षण किया।
बुधवार को बीडीओ गाजदीनपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने गांव में बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। सचिव को निर्देश दिए कि शौचालय का प्लास्टर तथा फर्श का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। गांव में प्रस्तावित सीसी रोड तथा नालों के स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में मौजूद स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बताया कि अब पुष्टाहार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्थान पर समूह की महिलाओं द्वारा वितरित किया जाएगा। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीडीओ ने सचिव को निर्देश दिया कि स्कूल के सभी ब्लैक बोर्डों को ग्रीन बोर्ड में बदला जाए। एडीओ(एसआईबी )राजवीर सिंह सैनी, एडीओ पंचायत राकेश शर्मा, ग्राम प्रधान चौधरी संजय नंबरदार आदि रहे।