{"_id":"6674a35a02e8085ab70c2284","slug":"barbaric-acts-like-mob-lynching-have-no-place-in-society-madani-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-105935-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉब लिंचिंग जैसे बर्बर कृत्य का समाज में कोई स्थान नहीं : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉब लिंचिंग जैसे बर्बर कृत्य का समाज में कोई स्थान नहीं : मदनी
Fri, 21 Jun 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई मॉब लिंचिंग घटनाओं की कड़ी निंदा की है। मदनी ने कहा है कि किसी भी सभ्य समाज में मॉब लिंचिंग जैसे बर्बर कृत्य के लिए कोई जगह नहीं है।
बृहस्पतिवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश के सभी वर्गों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है, कोई सरकार अगर किसी वर्ग के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने की कोशिश नहीं करती है तो उसका दामन उन उत्पीड़ित लोगों के खून से पाक-साफ नहीं कहा जा सकता है। मौलाना महमूद ने दोनों घटनाओं पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से दोषियों के खिलाफ कठोर और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय और शांति के सिद्धांतों को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करना कि ऐसी घटनाएं हमारे देश और इसमें रहने वाले लोगों को विभाजित न करें, अति आवश्यक है।