{"_id":"6aa5a5dac76f3d0f530c2c8c","slug":"barauli-society-accountant-suspended-accused-of-embezzling-271-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183627-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरौली समिति का आंकिक निलंबित, 2.71 लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरौली समिति का आंकिक निलंबित, 2.71 लाख के गबन का आरोप
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) अनवरपुर बरौली के आंकिक सूर्यप्रताप सिंह को समिति के हितों के विपरीत कार्य करने और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। समिति की सभापति नीरा रानी की ओर से जारी आदेश में उन पर वर्ष 2026-27 में 2 लाख 71 हजार 757 रुपये के गबन का वित्तीय अनियमितता का आंकलन किए जाने का उल्लेख किया गया है।
आदेश पत्र के अनुसार आंकिक पर आरोप है, कि उनके कार्यकाल में समिति हितों के विपरीत कार्य किए गए। वह ऋण वितरण व वसूली में रुचि नहीं ले रहे थे, जिससे समिति के आर्थिक हित प्रभावित हुए। आदेश में यह भी कहा गया है, कि गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 में 2.71 लाख रुपये की गंभीर अनियमितता का आंकलन किया गया। सभापति नीरा रानी ने बताया कि आंकिक को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न तो कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही धनराशि जमा कराई गई। ऐस में इसे आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में मानते हुए सूर्यप्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में उन्हें समिति से संबद्ध रखा जाएगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।