{"_id":"6a6ba1cf820952500908470b","slug":"bar-election-jitendra-singh-from-one-faction-and-other-office-bearers-including-the-president-have-now-been-elected-unopposed-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180741-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : अब एक गुट के जितेंद्र सिंह अध्यक्ष पद समेत अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : अब एक गुट के जितेंद्र सिंह अध्यक्ष पद समेत अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एक गुट के सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद दूसरे गुट के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों गुटों में खींचतान चल रही है। एल्डर्स कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह पुंडीर को निर्वाचित घोषित किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ऋषिपाल सिंह, विपिन मौर्य, संजय चौधरी, राजेश सैनी, अनिल चौहान ने दोपहर बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इससे पहले अध्यक्ष और महासचिव पद पर जमा किए गए अपने-अपने पर्चों को भीम सिंह व रोहिल नजर ने वापस ले लिया। निर्धारित अवधि तक एक पद पर एक पर्चा शेष रहने पर सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि महासचिव पद पर सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर नाहिदा खानम, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव, सह सचिव पद पर ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्यों के पद पर नगीना सिंह, विपिन धीमान को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह कनिष्ठ सदस्य पद पर मनजीत सैनी, पंकज शर्मा निर्वाचित घोषित हुए। पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
- दूसरे गुट से हरनाथ सिंह अध्यक्ष व तेजपाल सिंह महासचिव
इससे पहले दूसरे गुट की ओर से अध्यक्ष पद पर हरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष पद मोहम्मद तनवीर, महासचिव पद पर तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर बबीता देवी, सहसचिव पद पर परवेज आलम, वरिष्ठ सदस्य पद पर संदीप नंदी और शिवराज सिंह, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए निशी शर्मा और रजनी नोटियाल निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है।