फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bapu gave the slogan of prohibition of alcohol in Saharanpur

बापू ने सहारनपुर में दिया था मद्य निषेध का नारा

Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bapu gave the slogan of prohibition of alcohol in Saharanpur
- प्रोफेसर डा. डीसी अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जनपद सहारनपुर का कई बार दौरा किया। उस समय हरिद्वार भी सहारनपुर जिले का हिस्सा था। वैसे सहारनपुर शहर में 16 अक्तूबर 1929 को और अगले दिन 17 अक्तूबर को उन्होंने देवबंद में सभा को संबोधित किया था। दोनों ही कार्यक्रम में बापू ने मद्य निषेध, अस्पृश्यता का त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्य के प्रयोग पर बल दिया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि देवबंद में देवी कुंड के पास हुए जलसे में सेवा समिति ने बापू को 1500 और मान पत्र भेंट किया था, जबकि पंचदरा में महिलाओं ने महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी को अपने जेवर तक देश की सेवा के लिए उतार कर थमा दिए थे। इसके अलावा असहयोग आंदोलन के दौरान देवबंद क्षेत्र के गांव खेड़ा मुगल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू 1942 में पहुंचे थे। तब उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया था। उस दौरान हर वर्ग के लोग यहां एकत्र हुए थे।
विज्ञापन

विविध रंगों में गांधी विचारधारा का प्रेम
दिल्ली रोड पर ग्रीन पार्क निवासी रोबिन अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन सफर को डाक टिकटों में सहेजा है। उन्होंने 1996 से टिकट संग्रह करना शुरू किया और करीब 20 हजार टिकटों का संग्रह कर चुके हैं। उसमें एंटीगुआ (बरबूड़ा) से जारी टिकट भी है, जिसमें बापू की सात वर्षीय उम्र वाली तस्वीर है। जब बापू 1881 में राजकोट के स्कूल में पढ़ते थे, तब की फोटो वाला टिकट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अग्रवाल बनाते हैं बापू के विचारों को लेकर कोलॉज
शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर डॉ. डीसी अग्रवाल कोलॉज बनाते हैं, जो बापू की विचारधारा को लेकर हैं। अनेक मंच पर उनके कोलॉज को प्रशंसा और सम्मान पत्र मिले हैं। क्योंकि उनके कोलॉज में वर्तमान परिवेश में गांधी की विचारधारा के विपरीत चल रही युवा पीढ़ी की गलतियों को इंगित किया गया है।

- डाक टिकट संग्रह करने वाले रोबिन अग्रवाल

- डाक टिकट संग्रह करने वाले रोबिन अग्रवाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed