{"_id":"62b2149633544d21ff592a86","slug":"bank-manager-accused-of-embezzlement-arrested-saharanpur-news-mrt593744060","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी बैंक मैनेजर को पकड़ कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी बैंक मैनेजर को पकड़ कर जेल भेजा
विज्ञापन
सहारनपुर। राजस्व विभाग की टीम ने आठ करोड़ से अधिक रुपये का गबन करने वाले बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर चालान किया है। इसके अलावा 79 लाख रुपये के एक और बड़े बकाएदार को भेज भेजा है।
तहसील सदर में बकायादारों के विरुद्ध वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गबन के आरोपी बैंक मैनेजर गोपाल कपिल पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मिल व्यू कालोनी बाल भारती स्कूल के सामने पेपर मिल रोड से गिरफ्तार कर चालान किया है। तहसीलदार नितिन सिंह राजपूत ने बताया कि गोपाल कपिल जिला सहकारी बैंक सहारनपुर में मैनेजर था। जिसने कई साल पहले बैंक में 8,14,50,396.70 रुपये का गबन किया था। गबन की धनराशि अदा न करने के कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
तहसीलदार ने बताया कि इसके अलावा खजूरी अकबरपुर निवासी बकाएदार अशोक कुमार पुत्र रामलाल पर भी बैंक का 79.59 लाख रुपये बकाया था, यह देय जमा नहीं करने पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तहसीलदार ने बताया कि वसूली की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके लिए संग्रह अमीन अमरजीत वालिया, सुधीर ठाकुर, महावीर सिंह, यशवंत सिंह, प्रदीप कुमार यादव,धनपाल सिंह, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, राजीव वालिया, नीरज रूहेला के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें उनके द्वारा वसूली की कार्रवाई की जा रही है।