फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees protested for a five-day work week, disrupting services.

Saharanpur News: पांच दिनी बैंकिंग को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सेवाएं प्रभावित

Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bank employees protested for a five-day work week, disrupting services.
सहारनपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने मांगों के संबंध में एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि 2015 में हुए समझौते में दूसरे व चौथे शनिवार का अवकाश तय किया गया था। अन्य शनिवार के अवकाश पर बाद में विचार के लिए सहमति बनी थी। आज 11 वर्षों के बाद भी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग आज भी लंबित है। आज की हड़ताल हमने स्वेच्छा से नहीं बल्कि सरकार की हठधर्मिता के चलते की है। एसबीआईएएसए के सहायक महासचिव नवनीत कुमार ने कहा कि नवंबर 2023 और मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता सकारात्मक रही थी। सहमति से सभी शनिवार पर अवकाश रहने की संस्तुति वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग को भेज दी गई थी। जहां से स्वीकृत होकर यह पीएम कार्यालय स्तर पर लंबित है। पीएनबीओए के मंडल सचिव राजीव माहेश्वरी ने बताया कि इससे सभी कर्मियों ने रोष और नाराजगी है। इस अवसर पर रीजनल सेक्रेटरी संजय कपूर, राहुल कपिल, प्रदीप गुप्ता, अशोक कुमार, अजय कर्णवाल, संजय शर्मा, अतुल चौपड़ा, राकेश राठौर, संजय कुमार, वीर कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed