फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employee accused of stealing woman's real gold, case filed

Saharanpur News: बैंक कर्मचारी पर महिला का असली सोना हड़पने का आरोप, केस दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bank employee accused of stealing woman's real gold, case filed
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी महिला ने बैंक कर्मचारी पर असली सोना हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता मीना रानी ने तहरीर देकर बताया कि बैंक में रखा सोना कर्मचारी प्रवीण ने एक अन्य बैंक से रुपये लेकर छुड़ाया था। लेकिन सोना छुड़ाने के बाद प्रवीण ने बैंक के अंदर ही वह सोना पीड़िता से ले लिया। आरोप है कि प्रवीण ने उसे अपने बैंक ले जाकर बताया कि बैंक की साइट काम नहीं कर रही है और यह बात बैंक में किसी को न बताने के लिए कहा। इसके साथ ही यह भी कहा कि सोना सुरक्षित उसके पास ही है। शाम को बुलाकर उसने नकली चूड़ियां बनवाकर बैंक में जमा करवा दीं। इन चूड़ियों पर हॉलमार्क की मुहर भी थीश्र लेकिन सराफ ने बाद में बताया कि वह नकली हैं। पहले नकली सोने पर 50 हजार रुपये दिए। फिर प्रवीण से तीन दिन तक कोई संपर्क नहीं हो सका। केवल 2500 रुपये देकर उसे भेज दिया गया। पुलिस ने बैंक कर्मचारी प्रवीण और बैंक में गोल्ड विभाग की महिला कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

------
वरिष्ठ नागरिक के साथ पुत्रवधू ने की मारपीट
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रेमनगर निवासी अशोक पांडेय ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पोती को भी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed