{"_id":"5fb95db78ebc3e9ba81b15ab","slug":"bangladeshi-citizen-s-wife-ruby-also-arrested-saharanpur-news-mrt512032394","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी नागरिक की पत्नी रूबी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी नागरिक की पत्नी रूबी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर: बाग्लादेशी रूबी के घर पर लगा ताला
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की पड़ताल के बीच शनिवार को थाना जनकपुरी पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इकबाल की पत्नी रूबी को सिंभालकी जुनारदार के पास जमालपुर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। अवैध रूप से भारत में रहने के मामले में उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रूबी तीन बच्चों के साथ सिंभालकी जुनारदार में रह रही थी। इससे पहले भी उसे थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, तब उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।
थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि एक सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी बीनू सिंह के साथ महिला पुलिसकर्मियों सहित टीम को सुबह करीब नौ बजे सिंभालकी जुनारदार की ओर भेजा गया था। टीम ने शुरूआती पूछताछ करने के बाद रूबी को गिरफ्तार किया। महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 400 रुपये मिले। रूबी ने बताया कि वह बांग्लादेशी ही है। उसने बताया कि वह बांग्लादेश में सदाह, मोनूपारा, थाना सठकनिया, जिला चटगांव की मूल निवासी है। इस आधार पर पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
- पति और देवर को ले जाते समय घर पर नहीं थी
पुलिस के मुताबिक रूबी ने बताया कि जब एटीएस की टीम पति और देवर को अपने साथ ले गई तो उस समय वह घर पर नहीं थी। रूबी ने बताया कि किराए के मकान में उसके साथ तीन बच्चे रह रहे थे। तीनों उसी के बच्चे हैं। इनमें सात साल का मिजानु रहमान, दो साल का अरहान और तीन साल की रुखसार शामिल है।
विज्ञापन
- एटीएस की टीम ले गई सभी जरूरी दस्तावेज
थाना जनकपुरी पुलिस ने जब बांग्लादेश में निवास के अलावा उसके अन्य जरूरी दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की तो बताया गया कि एटीएस की टीम सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। अब उसके पास ऐसे कोई कागजात नहीं हैं।
- फर्जी दस्तावेजों के लिए 3000 रुपये दिए थे
रूबी ने माना कि पश्चिम बंगाल से आने के बाद फर्जी तरीके से यहां रह रहे थे। करीब 15 साल से उनका परिवार यहां था। जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए उससे तीन हजार रुपये लिए गए, लेकिन वह पैैसे लेने वालों के बारे में कुछ नहीं बता पाई।
अवैध रूप से रह रही थी, इसलिए पकड़ा गया
एटीएस की ओर से दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद इनके परिवार के सिंभालकी जुनारदार में होने की जानकारी मिली थी। अवैध रूप से प्रवास के मामले में रूबी को गिरफ्तार किया गया है।
--विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर।

सहारनपुर: बाग्लादेशी रूबी जनकपुरी पुलिस की गिरफ्त में- फोटो : SAHARANPUR