फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bandbaja will play a lot on Devotthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर खूब बजेगा बैंडबाजा

Fri, 04 Nov 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bandbaja will play a lot on Devotthan Ekadashi
देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के चलते शादी के लिये जाती बग्गी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार यानि आज विवाह का शुभ मुहूर्त होने पर जिले भर में 200 से अधिक शादियां होंगी। इसको लेकर हर तरह के कारोबार में इजाफा हुआ है। होटल, बैंक्वेट हाल, बरात घर बुक हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल, सराफा, कपड़ा, कैटरिंग, डीजे सहित सभी तरह का 50 करोड़ से अधिक व्यापार हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में आज खूब बैंडबाजा और शहनाइयां बजेंगी। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। बसंत पंचमी तक शादियों के लिए कई तिथियां शुभ हैं। देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में 200 से अधिक शादियां होंगी।
विज्ञापन

----------
होटल और बैंक्वेट हाल में तैयारियां पूरी
शादियों के लिए जिले भर के होटल बुक हैं। होटलों और बैंक्वेट हॉल फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाए गए हैं। जीपीओ रोड के होटल कारोबारी चिराग ने बताया कि शुक्रवार को उनके होटल में चार विवाह समारोह संपन्न होंगे। इसी तरह जिले भर के होटल व बैंक्वेट हाल बुक हैं। इसके साथ ही कैटरिंग का कारोबार भी बढ़ा है। गोविंदनगर निवासी कारोबारी रविंद्र ने बताया कि कैटरीन कारोबार 50 फीसदी तक बढ़ा है। देवोत्थान एकादशी पर शादियों को लेकर पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा और फर्नीचर के कारोबार में बढ़ोतरी
कोर्ट रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी मनीष छाबड़ा ने बताया कि फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलइडी, गीजर सहित अनेक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का अच्छा कारोबार हुआ है। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी व व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग का कहना है कि शादियों को लेकर लोगों ने कपड़ों की खूब खरीदारी की है। देहरादून रोड के फर्नीचर कारोबारी नदीम अंसारी ने बताया कि पिछले दिनों की अपेक्षा फर्नीचर कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक, शादियों को लेकर हर तरह का 50 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है।
----------
बैंडबाजों, डीजे, फूलों और फोटोग्राफी व्यापार भी बढ़ा
बैंडबाजा, डीजे, फूलों और फोटोग्राफी का कारोबार भी बढ़ा है। सजावट के लिए गेंदा और गुलाब के फूल की खूब ब्रिकी हुई है। जोगियान पुल के फूल के थोक विक्रेता रिजवान अहमद व हाजी सईद का कहना है कि शादियों को लेकर बृहस्पतिवार को फूलों का अच्छा कारोबार हुआ है। इसी तरह डीजे संचालक दीपक सेठी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर जिले भर के डीजे कारोबारियों के यहां एडवांस बुकिंग हो गई थी। कोर्ट रोड बैंड कारोबारी नजाकत ने बताया कि उनके यहां शुक्रवार को पांच बुकिंग है। इसी तरह जिले भर के सभी बैंड बुक हैं।

------------
खूब बिके वाहन और सोने-चांदी का व्यापार चमका
शादियों को लेकर जिले भर में खूब वाहन बिके हैं। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन कहते है कि शादियों को लेकर दुपहिया और चौपहिया वाहनों 60 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। उनके यहां 20 दुपहिया और चार चौपहिया वाहनों की पहले बुकिंग हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक, जिले 150 दुपहिया और 50 चौपहिया वाहनों की खरीदारी होगी। सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल और कोर्ट रोड सराफा व्यापारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि शादियों को लेकर सोने-चांदी के व्यापार चमका है। डायमंड की भी डिमांड रही। लोगों ने आर्डर पर भी जेवरात तैयार कराए हैं। इसके साथ ही तैयार जेवरात भी खरीदे हैं।

देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के चलते सजे वेंकट हॉल

देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के चलते सजे वेंकट हॉल- फोटो : SAHARANPUR

देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के चलते सजे वेंकट हॉल

देवोत्थान ऐकादशी पर शादी समारोह के चलते सजे वेंकट हॉल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed