फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Banda will replace Azam to jail

आजम की जगह बांदा जेल में होगी ः राणा

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Banda will replace Azam to jail
बैठक में मौजूद विधायक और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में थानाभवन विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर खनन माफिया की जमीन जब्त कर उसके गरीबों को पट्टे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को बेरीबाग स्थित सभागार में भाजपा महानगर की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक सुरेश राणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सोमेंद्र तोमर आदि ने किया। 
विज्ञापन


इसके बाद संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि आने वाले समय में आजम खां की जगह बांदा जेल में होगी। दंगे के आरोपियों को पुन: जेल में बंद कराया जाएगा।

नोटबंदी पर कहा कि अखिलेश यादव बार-बार 10 दिन का समय मांग रहे थे, केवल अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए समय मांगा जा रहा था। मायावती टिकटों के बदले वसूली राशि को लेकर चिंता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि जब-जब युवा वर्ग जागरूक हुआ है, तब-तब व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। महानगर प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होना जरूरी है।

राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अमित गगनेजा एवं संचालन मनीष सचदेवा ने किया।


इस अवसर पर वरुण गोयल, प्रीतम गुर्जर, बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, मानवीर सिंह पुंडीर, हरीश मलिक, विजय माहेश्वरी, अमित वर्मा, पुनीत चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, गौरव राणा, आकाश अग्रवाल, अखिल वत्स, विजय मल्होत्रा, पुनीत त्यागी, प्रेमपाल, अंकुर, सन्नी, विपिन, संचित, वीना बजाज, दिनेश सक्सेना, हन्नी वर्मा, विवेक कौशिक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed