फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Balochistan's culture matches Indian culture: Nidhi

भारतीय संस्कृति से मेल खाती है बलूचिस्तान की संस्कृति: निधि

Thu, 27 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Balochistan's culture matches Indian culture: Nidhi
जैन डिग्री कॉलेज में अखंड जम्मू कश्मीर के महत्व पर विचार गोष्ठी में विचार रखती डा निधि बहूगुना - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज सभागार में जम्मू कश्मीर को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र की सदस्य निधि बहुगुणा ने जम्मू कश्मीर के इतिहास और संस्कृति पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर तक का राजस्व भी कश्मीर के राजा को प्राप्त होता था। पीओके स्थित गिलगित बलूचिस्तान के लोगों की सभ्यता और संस्कृति भारतीय संस्कृति से मेल खाती है। आज भी उनका प्रतीक चिन्ह स्वास्तिक है और सूर्य नमस्कार जैसी विधाओं को वह लोग अपनाते हैं। अखंड जम्मू कश्मीर की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व से जम्मू कश्मीर बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रिटिश काल से ही जम्मू कश्मीर से सिल्क रूट की पहुंच आसान थी। पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र के कारण भारत की जमीन पहुंच रूस और अन्य संबंधित देशों से पूरी तरह खत्म हुई। संचालन डॉक्टर हरवीर सिंह ने किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉक्टर पूनम शर्मा, डॉक्टर वंदना रूहेला, डॉक्टर शशि नौटियाल, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर परविंद कुमार, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर संजीव तोमर, डॉक्टर अनुजा अग्रवाल, डॉक्टर मनु, डॉक्टर सीमा, डॉक्टर रेश्मा, डॉक्टर महीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed