फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu will celebrate Martyrdom Day at Ghazipur border: Vinay

भाकियू गाजीपुर बॉर्डर पर मनाएगी शहीदी दिवस: विनय

Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bakiu will celebrate Martyrdom Day at Ghazipur border: Vinay
डीएम परिसर में भाकियू की बैठक में भाग लेते किसान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि पिछले 118 दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू गाजीपुर स्थित धरनास्थल पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गाजीपर बॉर्डर पर आयोजित शहीदी दिवस में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि 26 मार्च को चक्का जाम में भाकियू शामिल नहीं है। इस दिन भाकियू कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर्बटपुर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होंगे। इसे राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। अध्यक्षता भूपेंद्र त्यागी और संचालन चौधरी अशोक कुमार ने किया। इस दौरान मुकेश तोमर, तपेश, जगपाल सिंह, मनोज, जिले सिंह, प्रदीप शर्मा, राजपाल, नरेश स्वामी, सोनू, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र कांबोज, सुरेश, बृजपाल सैनी, भीम सिंह, निर्भय फौजी, अनूप सिंह, प्रवीण कुमार, ओमकार, आलिम प्रधान, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed