फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu Tomar staged a strike at the power house

भाकियू तोमर ने बिजलीघर पर दिया धरना

Thu, 29 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bakiu Tomar staged a strike at the power house
फतेहपुर बिजलीघर पर किसानों से वार्ता करते अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेई पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने बुधवार को फतेहपुर स्थित 33 केवी बिजलीघर पर धरना दिया। हंगामा बढ़ता देख अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समस्याओं का जल्द ही निराकरण कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ सुदेशपाल सिंह की अगुवाई में सुबह किसान नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे। जहां वे दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। चौ सुदेशपाल सिंह ने कहा कि एक एक किसान के कागजों में दो दो कनेक्शन कर रखे हैं, जिनमें से एक को काटने के नाम पर रुपयों की मांग की जाती है। बकाएदारों के कनेक्शन काटने में भी कर्मचारी मनमानी करते हुए चहेतों को छूट दे रहे हैं। यह स्थिति बरदाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन ने कहा कि गांवों में आबादी पर जर्जर एचटी लाइनों के तार लटके हैं। इन्हें तत्काल हटवाया जाए। हिंदूवाला में गरीब चरवाहे की जलने से गत दिवस हुई मौत से भी विभाग सबक नहीं ले रहा है। बेहट तहसील प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होता बिलों की वसूली स्थगित की जाए। जिन किसानों पर ज्यादा बिल है, उसमें सरचार्ज की छूट देकर किश्तों में वसूलने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अंकित चौधरी, शाहिद अंसारी, पारिथ उपाध्याय, राव सलीम, सचिन चौधरी, दीपक सैनी, मुकेश कुमार, मनोज कांबोज आदि शामिल रहे।

फतेहपुर बिजलीघर पर नारेबाजी करते भाकियू तोमर के किसान

फतेहपुर बिजलीघर पर नारेबाजी करते भाकियू तोमर के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed