फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu staged a demonstration at DM office

भाकियू ने किया डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bakiu staged a demonstration at DM office
सहारनपुर। ग्राम लाखनौर में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर कब्जा लेने और खेतों में खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव लाखनौर के किसानों की भूमि का मुआवजा बेहद कम है। एक समान मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में धरने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि रविवार को गांव लाखनौर में प्रशासन ने रेलवे के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। वहां के किसानों के साथ मुआवजा देने में भी भेदभाव किया गया है। मंडल में सभी किसानों को एक समान मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने आरोप लगाया कि इसी भूमि अधिग्रहण में देवबंद तहसील में दो से तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा दिया गया है, लेकिन गांव लाखनौर में यह मुआवजा मात्र 140 से 180 रुपये वर्ग मीटर है। वरिष्ठ नेता सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक जमीन पर प्रशासन का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मुकेश तोमर, संजय चौधरी, अमित मुखिया, धीर सिंह, अजनीश कुमार, अतुल कुमार, योगेश कुमार, प्रदीप ठाकुर, सुरेश सैनी, प्रदीप शर्मा, रघुवीर सिंह, नरेश स्वामी, राजपाल, भूपेंद्र त्यागी आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ठाकुर ऋषिपाल सिंह और संचालन जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर हुआ धरना समाप्त
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा से भाकियू के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कराई गई फसल का मुआवजा दिलाया जाए साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने गांव साखन, शहजादपुर और मीरपुर में ओवरब्रिज बनवाने आदि मांग की। डीएम और एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। किसान अपनी फसल काट लें, ताकि प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू हो जाए।

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिस बल

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद किसानों से वार्ता करते डीएम व एसएसपी

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद किसानों से वार्ता करते डीएम व एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed