फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu Bedi submitted a memorandum to the City Magistrate

भाकियू बेदी ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Sat, 06 Feb 2021 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Bedi submitted a memorandum to the City Magistrate
नुमाईशकैंप में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन बेदी के किसान - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू बेदी ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और इस दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
नुमाइश कैंप स्थित कार्यालय पर सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस की घटना की आड़ में जिन किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, प्रदेश अध्यक्ष मौहम्मद हुसैन जिलानी ने कहा कि सरकार किसानों को दबाव में लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। जिलाध्यक्ष तौहीद अली आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रिंस चौधरी, हाजी मोहम्मद रियाज,कमाल नासिर, समीर राणा, शमीम अहमद अंसारी, नसीब उर रहमान, करीमुद्दीन, कारी मुरसलीन, अलिम मलिक, करण खरबंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने, एमएसपी पर कानून बनाने और आंदोलन मेें शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राव दाउद, नवनीत सिंह, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, राव इसरार, बाबूराम, दर्शन कुमार, जगदीप सिंह, शराफल, अब्दुल मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed