फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers welcomed Praveen Togadia

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रवीण तोगड़िया का स्वागत

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers welcomed Praveen Togadia
प्रवीण भाई तोगडिया का स्वागत करते बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रवीण तोगड़िया का स्वागत
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रवीण तोगड़िया का देहरादून जाते वक्त बिहारीगढ़ कस्बे के बुग्गावाला चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया आज शनिवार को तीन बजे जैसे ही अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बिहारीगढ़ कस्बे में पहुंचे तो बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ बुग्गावाला चौक पर इकट्ठा हो गई। पुलिस सुरक्षा के बीच यहां रुके हुए प्रवीण तोगड़िया पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए हिंदू सम्राट प्रवीण तोगड़िया जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रवीण तोगड़िया ने करीब दस मिनट कस्बे में रुक कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। इसके बाद वे देहरादून के लिए कूच कर गए। इस मौके पर प्रवीण तोगड़िया के साथ मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव ईश्वरी प्रसाद, सह प्रभाग प्रभारी उत्तराखंड राजा भैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद जोशी, बजरंग दल के मुनीश कुमार, विकसित कुमार, अर्जुन सिंह, जोनी कुमार, पारस कुमार, प्रवीन कुमार, सुमित कुमार, अनुज सैनी, सौरभ कुमार, पंडित लोटन शर्मा, सकट सिंह, पवन कुमार कश्यप, कदम सिंह, शेखर सिंह, संजय कुमार आदि बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed