{"_id":"64ca98aaa09ccb6282039d97","slug":"bajrang-dal-vhp-joint-demonstration-on-nuh-riots-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1124-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नूंह दंगे को लेकर बजरंग दल-विहिप का संयुक्त प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नूंह दंगे को लेकर बजरंग दल-विहिप का संयुक्त प्रदर्शन
विज्ञापन
देवबंद। मेवात के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नूंह हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग।
बजरंग दल के विभाग संयोजक मोंकित पुंडीर के नेतृत्व में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए। वहां से वह नारेबाजी करते हुए हाईवे स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चौक पर पहुंचे मानव शृंखला बनाकर हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं का विरोध किया। मोंकित पुंडीर ने आरोप लगाया कि घटना के जिम्मेदार वह लोग हैं जो दंगाइयों को भड़काते हैं। उनके भड़काने के कारण से ही इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार से मांग करते हुए कहा कि दंगे में मारे गए दो बजरंग दल कार्यकर्ता व दो अन्य व्यक्तियों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये, जबकि घायलों को 20 लाख रुपये की मदद की जाए। इसमें विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, जिला मंत्री संदीप चौधरी, बजरंग दल सह संयोजक अतुल सैनी, जयराज पंवार, शुभम शर्मा, सम्राट राणा, निशांत, शिवकुमार, अंकित, विवेक, ललित, कन्हैया आदि मौजूद रहे।