{"_id":"662ea53b222bf4863300f167","slug":"bajoria-road-construction-work-in-progress-will-be-ready-in-15-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-122699-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाजोरिया रोड के निर्माण का कार्य तेज, 15 दिन में होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाजोरिया रोड के निर्माण का कार्य तेज, 15 दिन में होगी तैयार
Mon, 29 Apr 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के बाजोरिया रोड पर सड़क तैयार करते कर्मी
सहारनपुर। बाजोरिया रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार से रोड पर फाइनल लेयर डलना शुरू हो गई है। 15 दिन के भीतर रोड बनकर तैयार हो जाएगी। रोड के साथ ही डिवाइडर को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही टाइल्स से फुटपाथ बनाया जाएगा।
बाजोरिया रोड महानगर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां महानगर के करीब 70 फीसदी चिकित्सकों के क्लीनिक और अस्पताल हैं। साथ ही जिला अस्पताल भी इसी मार्ग पर है। दिन भर में हजारों वाहन इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत उक्त मार्ग को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। सड़क पर तारकोल और बजरी की एक लेयर पहले बिछाई जा चुकी है। रविवार से फाइनल लेयर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि 15 दिन के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। डिवाइडर को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। सड़क पर बने चबूतरों आदि को तोड़कर फुटपाथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी।