फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajaj Hindustan Sugar Mill's crushing season begins with puja-archana

Saharanpur News: पूजा-अर्चना के साथ बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू

Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Hindustan Sugar Mill's crushing season begins with puja-archana
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के पेराई सत्र की शुरुआत अतिथियों द्वारा चेन में गन्ना डालकर की गई। इससे पूर्व पंडित संजीत पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान यूनिट हैड आरबी खोखर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि शुगर मिल को साफ गन्ने की आपूर्ति करें। इस दौरान मिल को सबसे पहले गन्ना सप्लाई करने वाले किसान गांगनौली निवासी प्रमील कुमार को नकद राशि और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज पुंडीर चौधरी, राजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।


-------------------------
विज्ञापन



-बजाज शुगर मिल में सबसे पहले गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे अंबेहटा चांद निवासी सुमित कुमार ने बताया कि पेराई सत्र समय से शुरू हो गया। सरकार ने 30 रुपये गन्ने का रेट बढ़ाया है, लेकिन रेट 400 पार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बजाज शुगर मिल पर बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे गांगनौली निवासी प्रमील कुमार ने बताया कि सरकार ने इस बार किसानों के लिए कुछ सोचा है। गन्ने का भाव बढ़ने से राहत मिलेगी।

- मिरगपुर गांव के किसान प्रविंद्र चौधरी ने बताया कि 400 रुपये क्विंटल घोषित गन्ना मूल्य से किसान खुश नहीं हैं, क्योंकि गन्ने की फसल के उत्पादन में लागत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

-शिमलाना गांव के किसान महेश राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से कुछ सीमा तक संतुष्ट हैं, लेकिन खाद-बीज, कृषि यंत्रों आदि के दाम बढ़ने से गन्ने की लागत पूर्व की अपेक्षा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed