फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bahujan Samaj Party has strayed from the mission: Majid

मिशन से भटक गई है बहुजन समाज पार्टी : माजिद

Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bahujan Samaj Party has strayed from the mission: Majid
आजाद समाज पार्टी में शमिल माजिद अली व इमरान मलिक का पार्टी कार्यालय स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपने मिशन से भटक चुकी है। इसीलिए वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए हैं। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

माजिद अली ने कहा कि देश में 85 फीसदी दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक हैं। यदि यह सब एक हो जाएं तो इनको सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। आजाद समाज पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है। आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी के नेता मुसीबत में अपने को ही पहचानने से मना कर देते हैं। मगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद देश भर में दलित, मुस्लिम, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की है। चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व यदि उन्हें चुनाव लड़ाना चाहेगा तो वह जरूर लड़ेंगे। यदि पार्टी नेतृत्व कहेगा कि जनता के बीच जाकर काम करो तो वह किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल प्रभारी राकेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महताब अली गुर्जर, बेहट चेयरमैन शालू, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि काशी मौर्य, जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह, पूर्व प्रमुख इमरान मलिक, जिला प्रभारी इजहार बबलू, मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल, कलीम अहमद, रोहितराज गौतम, डॉ. बृजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed