फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bahujan Kalyan Yatra started from Saharanpur, Minister Ramdas Athawale said party will show strength in the upcoming elections

यूपी: सहारनपुर से शुरू हुई बहुजन कल्याण यात्रा, मंत्री रामदास अठावले बोले-आगामी चुनाव में ताकत दिखाएगी पार्टी

Sun, 26 Sep 2021 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Sep 2021 03:17 PM IST
सार

उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के बारे में कहा कि वह भी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो तो राष्ट्रीय स्तर पर उनको पद दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bahujan Kalyan Yatra started from Saharanpur, Minister Ramdas Athawale said  party will show strength in the upcoming elections
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बहुजन कल्याण यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कार्यक्रम में पहुंचे। सहारनपुर से चलकर इस यात्रा का समापन लखनऊ में होगा।

विज्ञापन


बहुजन कल्याण यात्रा का शुभारंभ करने के दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ही रिपब्लिकन पार्टी आरंभ की थी, इसलिए सभी दलितों को एक पार्टी के मंच पर आ जाना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी के लिए बड़ी खबर: हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक बनेंगे मंत्री, आज लखनऊ में लेंगे शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के बारे में कहा कि वह भी रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो तो राष्ट्रीय स्तर पर उनको पद दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में आंदोलन करने की आजादी है, लेकिन किसी कानूनों के नाम पर 10 महीने से जो आंदोलन चल रहा है, वह ठीक नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कई दौर में किसानों के साथ वार्ता की है। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी, बहुजन कल्याण यात्रा के जरिए उनकी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश के चुनाव में 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा करेगी। 

उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ पंक्तियों के जरिए भी पीएम की तारीफ और कांग्रेस की बुराई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed